व्योहारी में पड़ोसी विवाद बढ़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप,पुलिस कार्यवाही की मांग ।
समाचार:
ब्यौहारी (जिला शहडोल) में पड़ोसी विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने दूसरे परिवार पर गाली-गलौज, काम रुकवाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता गजेंद्र शर्मा एवं उनके परिवार के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 3:15 से 3:30 बजे के बीच वे अपने मकान की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी भाईलाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मिस्त्री और मजदूरों को काम करने से मना किया।
शिकायत के अनुसार जब गजेंद्र शर्मा ने इसका कारण पूछा और बताया कि निर्माण कार्य उनकी अपनी बीम पर हो रहा है, तो आरोपी पक्ष ने कथित रूप से भद्दी-भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया, जिसकी आवाज वीडियो में सुनी जा सकती है। आरोप है कि न केवल गजेंद्र शर्मा बल्कि मिस्त्री और मजदूरों को भी धमकाया गया और कहा गया कि यदि वे अगले दिन से काम पर आए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपी परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है और पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। इस संबंध में पूर्व में भी कई शिकायतें थाना ब्यौहारी में दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्रवाई न होने के कारण आरोपी पक्ष के हौसले बढ़ गए हैं और आए दिन झगड़ा-विवाद की स्थिति बनती रहती है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।