logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत तीन व्यक्ति घायल

अररिया (बिहार) ◆पलासी–जोकीहाट मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पलासी बाजार स्थित Central Bank of India के आगे हुआ, जहां सीएनजी ऑटो और डंपर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीएनजी ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सोनपुर वार्ड नंबर 9 निवासी राहिल खातून की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पुत्र मारोउद्दीन, राजेखर निवासी अब्दुल रकीम और ऑटो चालक शाजिद (निवासी बगदहरा, जोकीहाट) गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलासी में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

6
185 views

Comment