logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पांच दुर्लभ प्रजाति के गिद्धौं को जीपीएस ट्रैकर लगाकर हलाली डैम क्षेत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वछंद विचरण हेतु छोड़ा ।

*मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रायसेन जिले के सांची के हलाली डेम पहुंचे और 5 गिद्धों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।इनमें चार भारतीय गिद्ध (जिप्स इंडिकस) और एक सिनेरियस गिद्ध (एजिपीयस मोनाकस) शामिल हैं।प्राकृतिक वातावरण में छोड़े गए गिद्धों पर जीपीएस ट्रैकर लगाए गए हैं, जिससे उनके आवागमन,व्यवहार एवं सुरक्षा की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।उच्च परिशुद्धता वाले जीपीएस-जीएसएम उपग्रह ट्रांसमीटरों से सुसज्जित पाँच दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों को भोपाल स्थित गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र में व्यवस्थित अनुकूलन और अवलोकन अवधि के बाद मुक्त किया गया है।इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा,रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एसपी आशुतोष गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे,वन विहार भोपाल के अधीक्षक विजय कुमार जी और एसडीओ सुधीर पटले सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

0
117 views

Comment