मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था द्वारा ग्राम पंचायत नवापारा डभरा में समृद्धि कार्ड पर बैठक
भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एन जी ओ मानव कौशल विकास एसोसिएशन संस्था द्वारा आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को दोपहर 03 00 बजे ग्राम पंचायत नवापारा डभरा में ग्रामीण महिलाओं के साथ समृद्धि कार्ड पर बैठक हुई जिसमें उन्हें संस्था की रोजगार क्रांति अभियान के तहत ट्रेनिंग प्रदान कर पैकेजिंग का रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही साथ फ्री नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी कराया जाएगा। संस्था की विभिन्न योजनाओं के के लाभ को गिनाया गया। इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी खुशी राम पटेल कार्यकर्ता प्रभा पटेल और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।