logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के पूर्वी क्षेत्र कार्यालयों के बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025–26 का शुभारंभ |

भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के पूर्वी क्षेत्र कार्यालयों के बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025–26 का शुभारंभ |

पटना: 24 फरवरी 2026
भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के पूर्वी क्षेत्र कार्यालयों का बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का शुभारंभ 24 फरवरी 2026 को पटना सचिवालय स्थित बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) द्वारा आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता दिनांक:-24.02.2026 से 27.02.2026 तक आयोजित की जाएगी | इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वी क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के मध्य खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्येश्य से किया जाता है।
उद्घाटन समारोह वरिष्ठ उप महालेखाकार (लेखापरीक्षा), श्री अजय कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य के मुख्य सचिव, श्री प्रत्यय अमृत उपस्थित हुए । साथ ही, विशिष्ट अतिथि श्री बी. राजेंद्र, अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग; श्री ओंकार, वरिष्ठ उप महालेखाकार; श्री डी. पी. श्रीवास्तव, उप महालेखाकार; और श्री सुजय कुमार सिन्हा, उप महालेखाकार भी दीप प्रज्वलन में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व पर जोर दिया और अंतर-कार्यालय प्रतियोगिताओं के माध्यम से सौहार्द को मजबूत करने के लिए मेजबान कार्यालय की सराहना की। इस टूर्नामेंट में भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और गोरखपुर स्थित कार्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का उदघाटन मैच ओडिशा एवं सिक्किम के बीच खेला गया जिसमें ओडिशा की टीम विजेता रही| मैच के दौरान श्री महेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक- साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड की गरिमामई उपस्थिति ने खिलाडियों के मध्य उर्जा का संचार किया|
इस टूर्नामेंट में महिला एकल, पुरुष एकल, महिला युगल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाएं शामिल हैं|

564 views

Comment