"विधानसभा सत्र में उठाए मुद्दे, विधायक नें"!
कपुरी :- साढौरा विधायक मैडम रेनू बाला जी ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, उन्होंने सदन में कहा कि अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का प्रावधान लागू कर सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं में समान अवसर मिल सकें।
मैडम रेनू बाला जी ने सरकार से मांग की कि, "
* पदोन्नति में आरक्षण संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए।
* सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्पष्ट नीति बनाई जाए।
* अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए"! उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए पदोन्नति में आरक्षण अत्यंत आवश्यक है और सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। यह मुद्दा बजट सत्र के दौरान चर्चा का विषय बना और सामाजिक न्याय से जुड़े प्रश्नों पर सरकार से जवाब मांगा गया।