logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सपा नेता डॉ करन त्रिपाठी ने पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से शिष्टाचार भेंट की


सपा नेता डॉ करन त्रिपाठी ने पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से शिष्टाचार भेंट की

अयोध्या




अयोध्या के सपा नेता डॉ करन त्रिपाठी ने सोमवार देर शाम वाराणसी पहुँचकर पूज्य शंकराचार्य स्वामीअविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि पूज्यनीय महाराज जी एवं उनके शिष्यों पर लगाए गए पॉक्सो एक्ट का मुकदमा पूर्णतया फर्जी एवं ओछी राजनीति से प्रेरित है। जबकि मुकदमा दर्ज कराने वाला आशुतोष नामक व्यक्ति खुद एक हिस्ट्रीशीटर और कई अन्य धाराओं में इसका आपराधिक इतिहास रहा है। पूज्यनीय शंकराचार्य जी पर इस तरह का घृणित आरोप लगाकर सनातन धर्म को बदनाम करने का कार्य किया जा रहा है।मुझे भरोसा है कि विवेचना जाँच के आधार पर जल्द ही न्यायलय की प्रक्रिया में सत्यता सामने आएगी।प्रयागराज में पूज्यनीय शंकराचार्य जी के शिष्यों के साथ प्रशासन के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं उन पर पाक्सो एक्ट के फर्जी मुकदमा पर अपने को सबसे बड़ा सनातनी और हिन्दुत्व की सरकार बोलने वाली भाजपा सरकार की मंशा और कार्यप्रणाली से समस्त सनातनी लोगों और प्रदेश की जनता में काफी आक्रोश है। जिसके परिणामस्वरूप भविष्य में जनता भाजपा से पूज्यनीय शंकराचार्य जी के अपमान का बदला अवश्य लेगी।

1
0 views

Comment