logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में बेटे ने बाप को रायफल से मारी गोली, हाथ-पैर काटकर नीले ड्रम में भरी लाश, वजह जानिए

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद पिता की गोली मारकर हत्या कर दी है। साथ ही हत्या के बाद पिता के हाथ-पैर काटकर फेंक दिए हैं, जबकि बाकी धड़ को घर के एक कमरे में ही छिपा दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि पिता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेटे पर दबाव बनाता था। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

दरअसल यह पूरा मामला राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके का है। जहां पैथोलॉजी संचालक मानवेंद्र सिंह की हत्या का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। इनकी उम्र 49 साल है। इस मामले में 20 फरवरी को गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। इसी जांच के क्रम में पता चला कि मृतक के बेटे अक्षत ने पिता की हत्या कर दी है।


लखनऊ पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस की मानें तो बेटे अक्षत ने 20 फरवरी की सुबह साढ़े 4 बजे रायफल से पिता की हत्या कर दी थी। शव को छिपाने के लिए शव को क्षत-विक्षत भी किया था। फिलहाल आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक पूछताछ में सामने आया कि मृतक मानवेन्द्र सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने बेटे पर दबाव बनाता था।
ग्राउंड फ्लोर से शव मिला

इसी बात को लेकर घटना वाले दिन बाप-बेटे के बीच झगड़ा हो गया था। बेटे ने तैश में आकर अपने पिता पर रायफल से गोली चला दी थी, जिसमें मौके पर ही मानवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। आरोपी बेटे ने शव को छिपाने के लिए शव का हाथ-पैर काट दिया था। कटे हुए अवशेष को आरोपी ने कहीं फेंक दिया था, जबकि बाकी शव घर के ग्राउंड फ्लोर से बरामद हो गया है। बताया जा रहा है कि बाकी बचे धड़ को घर में रखे नीले ड्रम में रख रखा था। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए आलाकत्ल को बरामद कर लिया है।

0
0 views

Comment