logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चुंचुड़ा अदालत में धमकी भरे मेल से बम का आतंक



पश्चिम बंगाल: हुगली जिले के चुंचुडा़ अदालत जज के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आने से हड़कंप मच गया। मेल में आरडीएक्स से विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। अदालत प्रशासन की ओर से तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षक को दी गई। सूचना मिलते ही चंदननगर से पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम अदालत परिसर में पहुंच गई।अदालत में मौजूद लोगों के बीच किसी तरह की दहशत न फैले, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोर्ट में आने वाले सभी लोगों की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

5
566 views

Comment