logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका पटोरी प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक बिनोद कुमार मिश्रा

आज प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
पटोरी (समस्तीपुर)। आज प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक बिनोद कुमार मिश्रा का अचानक निधन हो गया। वे प्राथमिक कन्या विद्यालय सुरौली में कार्यरत थे और 23 फरवरी 2026 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रावास में रह रहे थे। आज सुबह योग कक्षा के बाद जब वे भोजन करने जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया।
तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही महाविद्यालय और शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

10
7 views

Comment