logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Samriddhi Yatra: 20-22 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भोजपुर दौरा, विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20-22 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत भोजपुर जिले का दौरा करेंगे। वे विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे और नई परियोजनाओं को गति देंगे।
विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने और नई परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से निकाली जा रही समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 से 22 मार्च के बीच जिले आने की संभावना है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम के नेतृत्व में सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है और विकास कार्यों को अंतिम रूप देने का प्रयास तेज कर दिया गया है, ताकि जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जा सके।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आरा, संदेश, उदवंतनगर और बिहिया प्रखंडों में केंद्रित रह सकता है। आरा के मझौवा हवाई अड्डा परिसर में संवाद कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है, जहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा की संभावना है।

कार्यक्रम स्थल के चयन से लेकर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और जनसम्पर्क तक सभी बिंदुओं पर सूक्ष्म स्तर पर तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री आरा शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का उद्घाटन कर सकते हैं।

इसके साथ ही शहर में प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना की प्रगति की समीक्षा भी उनके एजेंडे में शामिल मानी जा रही है। यह परियोजना शहर के बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और भविष्य की शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

1
57 views

Comment