logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान नेता राकेश टिकैत से अधिवक्ता ऋषभ पराशर के नेतृत्व में युवाओं की भेंट, “जो हमारे साथ हैं, हम भी उनके साथ” कहकर जताया समर्थन व लिया आशीर्वाद

मेरठ।
प्रख्यात किसान नेता Rakesh Tikait से अधिवक्ता ऋषभ पराशर के नेतृत्व में युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान युवाओं ने उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं किसान हितों के मुद्दों पर साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।

अधिवक्ता ऋषभ पराशर ने कहा, “जो हमारे साथ हैं, हम भी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।” उन्होंने राकेश टिकैत के लंबे किसान संघर्ष, जमीन से जुड़े नेतृत्व और स्पष्टवादिता की सराहना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर अधिवक्ता ऋषभ पराशर ने राकेश टिकैत जी को भगवान परशुराम की चित्र भेंट कर अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

भेंट के दौरान किसानों से जुड़े समसामयिक विषयों, युवाओं की सामाजिक भागीदारी और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने एकजुट होकर समाजहित में रचनात्मक भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर स्वर्ण वाहिनी के अध्यक्ष गीतेश शास्त्री, अंकुर ढैया, हिमांशु अहलावत एवं चिनु त्यागी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। गीतेश शास्त्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसान समाज की शक्ति हैं और राकेश टिकैत जैसे नेतृत्व के साथ खड़े रहना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा वर्ग निरंतर सकारात्मक समर्थन देता रहेगा।

राकेश टिकैत जी ने उपस्थित युवाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जागरूक और संगठित युवा ही देश और समाज के भविष्य को सशक्त बना सकते हैं।

2
1506 views

Comment