चतरा में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के नाम से विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा साहसिक व सामाजिक न्याय के नाम राज्य को तोहफा : कैलाश यादव
बजट कुशल एवं ऐतिहासिक नौकरी पेशा ग्रामीण विकास पर्यटन स्वास्थ शिक्षा कृषि सहित चहुमुखी लक्ष्य निर्धारित*
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा झारखंड राज्य के साथ सौतेला व्यवहार के बावजूद राज्य विकसित लक्ष्य की ओर*
************************************
आज दिनांक 24/2/26 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने झारखंड राज्य 2026-27 अबुआ दिशोंम बजट को ऐतिहासिक बताया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम मंत्रीगणों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है !
यादव ने राजद का पक्ष रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में जेएमएम कांग्रेस राजद के साथ संयुक्त रूप से महागठबंधन सरकार तेजी से विकास कर रहा है !
आज विधानसभा बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा राज्य के चहुमुखी विकास का लक्ष्य निर्धारित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है !
बजट में स्पष्ट रूप से ग्रामीण विकास में अर्थव्यवस्था की मजबूती,शिक्षा स्वास्थ चिकित्सा,पर्यटन,कृषि,उद्योग सड़क,पुल-पुलिया बनाने सहित नौकरी-पेशा को बढ़ावा एवं बेरोजगारी पलायन दूर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है !
राजद ने उम्मीद जताई है कि आगामी वर्षों में बजटीय लक्ष्य और अधिक होगा और राज्य तेजी से समृद्ध विकास की ओर आगे बढ़ेगा ! राज्य में ST SC OBC सहित कमजोर सामान्य वर्गों की मजबूती के लिए निजी क्षेत्रों में रोजगार सृजन का लक्ष्य पूरा होगा !
यादव ने कहा कि चतरा में बाबा साहब अंबेडकर के नाम से विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा करने पर राजद की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विशेष बधाई दिया गया है !
विदित है राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव एवं तेजस्वी यादव ने झारखंड राज्य के विकास के प्रति धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की मजबूती और साजिक न्याय के साथ कार्य करने का पक्षधर रहा है !
विदित है विगत दिनों केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में आम बजट पेश किया जिसमे झारखंड राज्य के साथ सौतेला व्यवहार अपनाया गया,उसके बावजूद झारखंड राज्य वार्षिक बजटीय लक्ष्य पेश कर विकसित राज्य को बढ़ावा की ओर कार्य कर रहा है !