logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Bihar Development Submit 2026 organised by Let's Inspired Bihar submit and Attend by Kesariya MLA Shalini Mishra

‘Bihar Development Summit 2026’ organised by Let’s Inspire Bihar at Talkatora Stadium, New Delhi, as a distinguished guest.

The summit witnessed enthusiastic participation from thousands of people from Bihar, reflecting a shared commitment towards the state’s development.

In her address, Mrs. Shalini Mishra described the women of Bihar as key drivers of change, highlighting how activities such as makhana cultivation, fisheries, Madhubani painting, and digital training are helping women become self-reliant and contribute to building a new Bihar.


--‐----------------------------------
नई दिल्ली, 22 फरवरी 2026

तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में लेट्स इंस्पायर बिहार द्वारा आयोजित ‘बिहार डेवलपमेंट समिट 2026’ में बिहार के हजारों लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम में केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा ने बिहार की महिलाओं को परिवर्तन की धुरी बताते हुए कहा कि मखाना खेती, मछली पालन, मधुबनी पेंटिंग और डिजिटल प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर नए बिहार का निर्माण कर रही हैं।

मंच पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री श्री दिलीप कुमार जायसवाल, तथा लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक श्री विकास वैभव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान लेट्स इंस्पायर बिहार की ओर से केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा को *सरदार वल्लभभाई पटेल 150 राष्ट्रीय एकात्मता सम्मान* से सम्मानित किया गया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच बिहार की सकारात्मक ऊर्जा को एक नई दिशा दे रहा है।

कार्यक्रम का समापन बिहार के विकास पर विचार-विमर्श और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

0
99 views

Comment