logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दौंड में ट्रेन से गिरकर भुसावल के युवक की मृत्यु: परिवार में फैली शोक की लहर

महाराष्ट्र भुसावल (अखिलेशकुमार) : भुसावल जंगली महादेव हुडको कॉलनी निवासी 22 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिरकर मृत्यु होने का मामला दौंड से सामने आया है जिसके बाद युवक के परिवार में शोक की लहर पसर गई। इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुणे में एक कंपनी में इन्जीनियर के पद पर कार्यरत भुसावल निवासी 22 वर्षीय अंशुम पुरोहित दिनांक 23 फरवरी को तड़के सुबह पुणे से भुसावल के लिए ट्रेन से निकले जिसमे भीड़ के कारण दरवाजे पर ही खडे होकर उन्हें यात्रा करनी पडी जिसके घंटे भर बाद ही येवत स्टेशन के करीब सुबह 4:30 बजे के आसपास दरवाजे पर उनका संतुलन बिगड़ने से ट्रेन से गिरकर मौत हो गई जिसकी जानकारी दौंड रेल्वे पुलिस को मिली जिसके बाद जी आर पी पुलिस थाना दौंड के पुलिसकर्मि तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे वहां पंचनामा कर मृतक को पोस्टमार्टम हेतु दौंड के सरकारी दवाखाने में भेजा गया मृतक की शिनाख्त के बाद शाम 7:00 बजे करीब मृतक के परिजनों को खबर दी गई. बेटे के मौत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गये. और परिसर में शोक पसर गया. अंशुम के पश्चात परिवार में पिताजी माताजी तथा दो बड़ी बहन है.

202
14536 views

Comment