logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने मालथौन में 1 करोड़ 92 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

शनिवार को पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन में 1.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जिन विकास कार्यों के आज लोकार्पण व भूमिपूजन किए गए उनमें 14 स्वच्छता परिसर निर्माण, वार्ड क्रमांक 5 में 50 लाख की लागत से दूकान निर्माण, तथा 1 करोड़ की लागत से विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण शामिल हैं। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने बताया कि 47 करोड़ की लागत से निर्मित हो रही मालथौन की नल जल योजना के 4 बड़े ओवर हेड टेंक मालथौन, धौंरई, अंडेला व पलेथनी में बन कर तैयार हो चुके हैं जिनका उपयोग इस गर्मी में पेयजल सप्लाई के लिए किया जाएगा।


पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मालथौन विकासखंड में नयी सूची में 1100 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मालथौन में सरकारी भूमि पर्याप्त है और कोई भी परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नहीं रहेगा।

7
277 views

Comment