logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi से की शिष्टाचार भेंट, 28 फरवरी को पदभार ग्रहण समारोह में आने का दिया आमंत्रण

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और देश के प्रमुख युवा नेताओं में से एक आदरणीय राहुल गांधी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले अपने पदभार ग्रहण समारोह में सादर आमंत्रित किया और संगठन के प्रति व्यक्त किए गए विश्वास के लिए आभार प्रकट किया।

भेंट के दौरान संगठन की भावी रूपरेखा, छात्रहित के मुद्दों, शिक्षा में समान अवसर, कैंपस लोकतंत्र तथा युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक साधारण परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपा जाना संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा और विचारधारा की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देशभर के मेहनतकश और प्रतिबद्ध छात्र कार्यकर्ताओं के विश्वास का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का मार्गदर्शन और संघर्षशील नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों से प्रेरित होकर एनएसयूआई शिक्षा में समानता, सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए अधिक संगठित और प्रभावी अभियान चलाएगी। संगठन देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य निरंतर करता रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि 28 फरवरी को होने वाला पदभार ग्रहण समारोह संगठन की एकता, ऊर्जा और नए संकल्प का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।

0
0 views

Comment