लखनऊ का 'नृशंस नरसंहार': कलयुगी बेटे ने पिता के जिस्म के किए टुकड़े, नीले ड्रम में भरा धड़;
लखनऊ का 'नृशंस नरसंहार': कलयुगी बेटे ने पिता के जिस्म के किए टुकड़े, नीले ड्रम में भरा धड़; जालौन के प्रतिष्ठित परिवार में रूह कमपा देने वाली हैवानियत...
लखनऊ में जालौन निवासी पैथोलॉजी मालिक मानवेंद्र सिंह की उनके 19 वर्षीय बेटे अक्षय प्रताप सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दबाव से उपजे आक्रोश में अक्षय ने शव के कई टुकड़े किए। उसने हाथ-पैर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए और धड़ को नीले ड्रम में छिपाकर ठिकाने लगाने की तैयारी में था। बहन को जान से मारने की धमकी देकर खामोश रखने वाले आरोपी ने खुद गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिसिया पूछताछ में सारा सच उगल दिया।