logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विवाह एवं सामाजिक आयोजनों में मिलेगा निःशुल्क पानी टैंकर — पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई माननीय श्री

पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने नगर के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण और मानवीय पहल की शुरुआत की है,
उन्होंने नगर पालिका परिषद खुरई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले को निर्देशित किया कि खुरई नगरीय क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को विवाह समारोह सामाजिक धार्मिक एवं मांगलिक अवसरों आयोजनों में निःशुल्क पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाए
विधायक भूपेंद्र सिंह का मानना है कि,इस प्रभावी पहल से
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी
सामाजिक आयोजनों में होने वाले खर्च कम होगा
जरूरतमंद नागरिकों को सम्मानजनक सहयोग उपलब्ध होगा
इसके साथ ही प्रशासनिक संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना सशक्त होगो

सीएमओ राजेश मेहतेले ने बताया कि, प्राप्त निर्देशों के परिपालन में नगर के पात्र एवं जरूरतमंद हितग्राहियों को समय पर निःशुल्क जल टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही, इस व्यवस्था की निगरानी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित शाखा प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं

🌟 *जनसेवा का प्रेरक उदाहरण मानवीय मूल्यों पर है आधारित...!!*

नगरवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया है,निश्चित रूप से यह पहल खुरई नगर में सामाजिक समरसता और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी


6
626 views

Comment