logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पैथोलॉजी लैब मालिक की बेटे ने की हत्या, शव के किए टुकड़े

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: पैथोलॉजी लैब मालिक की बेटे ने की हत्या, शव के किए टुकड़े
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पैथोलॉजी लैब संचालक की उनके ही 21 वर्षीय बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के कई टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में भर दिया।
मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो वर्धमान पैथोलॉजी लैब के मालिक थे। बताया जा रहा है कि वे शराब के कारोबार से भी जुड़े थे।
तीन दिन से थे लापता
पुलिस के अनुसार, मानवेंद्र सिंह पिछले तीन दिनों से लापता थे। हैरानी की बात यह है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद बेटे ने दर्ज कराई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी लगातार अपने बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ।
कड़ाई से पूछताछ में कबूला जुर्म
संदेह गहराने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिता को गोली मारने के बाद शव के टुकड़े किए। सिर को अलग स्थान पर फेंक दिया गया, जबकि धड़ को भी ठिकाने लगाने की फिराक में था।
फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
कारणों का खुलासा बाकी
अब तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं—पारिवारिक विवाद, कारोबार या अन्य कारणों—की जांच कर रही है।
इस जघन्य वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
#Lucknow #UttarPradesh #UPPolice #CrimeNews

4
772 views

Comment