काले जादू से शख्स की जान उड़ाई।
भतीजा हुआ पागल चाची मार मुकाई।।
होशियारपुर: 24 फ़रवरी,2026 (बूटा ठाकुर गढ़शंकर)
एक ऐसी सच्ची,दिल को दहलाने वाली और रिश्तों की मर्यादा को तार तार कर देने वाली वारदात का पर्दा फाश हुआ है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
ज़िला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर वस्ते मेहंदवानी गांव के राकेश कुमार नामक व्यक्ति जो कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव गोंदपुर में रेडीमेड कपड़े की दुकान करता है। बीते दिनों में उसके पिता रोशन लाल की अचानक मृत्यु हो गई थी जिसको लेकर उसके मन में गहन शक था कि उसके पिता पर ईर्ष्या वश चाची रचना देवी ने काला जादू किया था जिससे उनकी मृत्यु हो गई और उसकी दुकान भी नहीं चल रही थी। यह शक उसके दिलोदिमाग पर ऐसा छाया कि उसने उक्त चाची की हत्या करने की सोची समझी योजना बनाई। 7 फ़रवरी 2026 की सुबह करीब 5.30 बजे रोजाना की तरह जब उसकी चाची धार्मिक स्थल कुटिया से वापिस आ रही थी तो पहले से ही घात लगाए बैठे राकेश कुमार ने उसे गोलियों से भून दिया।
घटना को अंजाम देने से पहले वह अपनी निजी कार में अपनी पत्नि व बच्चों को अपने ससुराल छोड़ दिया था और वापिसी में खराब कार का बहाना बना कर गोंदपुर गांव के ढाबे पर खड़ी कर दी थी और ढाबा मालिक का मोटर साइकिल लेकर अगली सवेर मुंह सिर लपेटकर वारदात को अंतिम रूप दिया और फरार हो गया था। जिसे 22 फरवरी को शाम 7 बजे गढ़शंकर के समीप शाहपुर गांव में पुलिस द्वारा धर दबोचा गया। बतादें कि इस अंधे कत्ल की घटना के समय से ही पुलिस इस केस पर बारीकी से तहकीकात में जुटी हुई थी। जिसमें वह सफल हुई। दोषी राकेश कुमार से 32 बोर का पिस्टल,3 जिंदा कारतूस और मोटर साइकिल बरामद किया गया है। पुलिस का रिमांड जारी।
पंजाब मौजूदा दौर में बड़ी खतरनाक घटनाओं से गुजर रहा है। अपना बहुत बहुत ख्याल रखें 🙏