logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अलविदा अहसान कुरैशी: कैराना के पूर्व सभासद व वरिष्ठ समाजसेवी सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब

​कैराना (शामली):
कैराना नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद और क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी अहसान कुरैशी का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। नम आंखों के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
​पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, अहसान कुरैशी पिछले लगभग एक वर्ष से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार चल रहा था, लेकिन सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
​तबीयत बिगड़ते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में कैराना सिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया।
*​समाज सेवा के लिए किए जाएंगे याद*
शाम होते-होते उनके निधन की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिससे कस्बे में शोक का माहौल छा गया। देर रात 10 बजे उनके जनाजे की नमाज अदा की गई। अहसान कुरैशी को अंतिम विदाई देने के लिए राजनेताओं, व्यापारियों और आम जनता की भारी भीड़ जुटी। हर किसी की आंखें अपने प्रिय को खोने के गम में नम थीं।
​अहसान कुरैशी न केवल एक पूर्व सभासद थे, बल्कि एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी उनकी पहचान थी। उन्होंने अपने कार्यकाल और उसके बाद भी जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके मिलनसार स्वभाव के कारण हर वर्ग के लोग उनसे जुड़े हुए थे।
​"अहसान कुरैशी का जाना कैराना के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा गरीबों और मजलूमों की आवाज उठाई।

4
956 views

Comment