logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पटना: धनरुआ में हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार!

पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। धनरुआ पुलिस ने टॉप-टेन सूची में शामिल कुख्यात अपराधी अवध कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अवध कुमार के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की टॉप-टेन सूची में शामिल था और उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

1
435 views

Comment