logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हल्की हवा-बारिश में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था, कुसमी के 25 गांवों में रातभर अंधेरा — विभागीय लापरवाही उजागर.!


कुसमी/बलरामपुर(मोहम्मद खालिद)

जिले कुसमी विकासखंड में हल्की हवा और सामान्य बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी। मामूली मौसम बदलाव के बाद रेहड़ा फीडर सहित अन्य फीडर से लगभग 25 गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि हल्की हवा और बारिश में ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाए तो बड़े मौसमीय संकट के दौरान स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। जर्जर तार, झुके हुए पोल और समय पर मेंटेनेंस का अभाव इस समस्या की मुख्य वजह बताए जा रहे हैं।
बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारी और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। ग्रामीणों ने इसे सीधे तौर पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही करार दिया है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे क्षेत्र की विद्युत लाइनों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए, जर्जर उपकरणों को बदला जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
बलरामपुर जिला में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था अब जनसमस्या का रूप ले चुकी है, जिस पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।

112
6595 views

Comment