logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह 9 बजे की बड़ी खबरें.......


➡लखनऊ- महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल, परिवार से विवाद के बाद किया हंगामा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, महिला गाड़ी के आगे कूदने की कहती रही बात, परिजन पकड़कर रोकते आए नजर, चौक क्षेत्र का बताया जा रहा मामला

➡लखनऊ- चाइनीज लहसुन की बिक्री का मामला, मामले पर केंद्र सरकार से जवाब तलब, HC ने पूर्व आदेश के अनुपालन में मांगा जवाब, केंद्र सरकार के वकील को निर्देश, वकील को निर्देश लेकर पेश होने का आदेश, याचिका में दावा चाइनीज लहसुन प्रतिबंधित, 2014 से देश में चाइनीज लहसुन प्रतिबंधित, तस्करी के जरिए बाजार में पहुंच रहा लहसुन, मामले की अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी

➡लखनऊ- गुटखा प्रचार मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने CCPA से मांगा जवाब, पूर्व आदेश के अनुपालन पर तलब की जानकारी, कई बड़ी फिल्मी हस्तियां, क्रिकेटर बने पक्षकार, कपिल देव, सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग शामिल, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार शामिल, अजय देवगन, सलमान खान ऋतिक रोशन शामिल, टाइगर श्रॉफ, सैफ अली खान भी बनाया गया विपक्षी, पान मसाला विज्ञापन को कानून का उल्लंघन बताया, अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने दाखिल की याचिका, अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी

➡देवरिया- बर्खास्त शिक्षक कृष्ण मोहन ने की आत्महत्या, कृष्ण मोहन ने गोरखपुर में की आत्महत्या, BSA, बाबू पर लगा प्रताड़ना, रिश्वत का आरोप, सुसाइड नोट और वायरल वीडियो आया सामने, DM ने BSA शालिनी के निलंबन की संस्तुति की, HC के आदेश का समय पर अनुपालन नहीं, बाबू संजीव सिंह घटना के बाद से निलंबित, BSA, बाबू और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, गोरखपुर के गुलहरिया थाने में मुकदमा दर्ज

➡मैनपुरी- एसटीएफ ने मैनपुरी में सामूहिक नकल पकड़ी, एसडीएम ने मौके से 6 सॉल्वर किए गिरफ्तार, पकड़े गए सॉल्वरो पर पुलिस ने दर्ज किया केस, DIOS ने कॉलेज के पीछे चल रही नक़ल को पकड़ा, नकल माफिया के पास से 2 सॉल्व कॉपी बरामद, बेवर क्षेत्र के महाराज सिंह इंटर कॉलेज का मामला

➡बहराइच- सर्राफा दुकान में हुई चोरी का खुलासा, 5 चोरों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद, कैसरगंज के चौहान पुरवा मोड़ से किया अरेस्ट, 40 बिछिया, 15 अंगूठी, 2 ओम लॉकेट बरामद, पुलिस फरार अन्य 3 चोरों की कर रही तलाश, बहराइच कोतवाली कैसरगंज इलाके का मामला

➡हापुड़- अवैध तमंचे से फायरिंग की वारदात, मामूली कहासुनी के बाद कई राउंड फायरिंग, फायरिंग में एक युवक को लगी गोली, बीच-बचाव करने आए युवक भी घायल, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हृदयपुर का मामला

➡गाजियाबाद- बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप पर फावड़े से किया हमला, चौकी, थाने के चक्कर काट रहे थे बुजुर्ग दंपति, शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, घर पहुंचते ही बेटे ने पिता पर फावड़े से किया वार, मां को भी बेरहमी से पीटा, दोनों गंभीर घायल, मोदीनगर थाना क्षेत्र का मामला

➡आगरा- यमुना में डूबे युवक को पुलिस ने बचाया, युवक को सकुशल निकाला नदी से बाहर, पैर फिसलने से नदी में गिरा था युवक, खंदौली का रहने वाला युवक लाखन सिंह, एत्माद्दौला थाना पुलिस ने बचाई युवक की जान

➡उन्नाव- मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 की मौत, युवक और किशोरी की हुई दर्दनाक मौत, ट्रैक पर शव पड़े होने से ट्रेन को रोका गया, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना

➡उन्नाव- सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, टक्कर में मासूम और महिला घायल, बाइक सवार भाभी-देवर, भतीजा घायल, पुलिस ने अस्पताल में किया भर्ती, इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना

➡रायबरेली- संदिग्ध हालत में व्यक्ति का मिला शव, शव के पास ही शराब की बोतल बरामद, स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, गुरबक्श गंज क्षेत्र के भीतर गांव की घटना

➡रायबरेली- सरकारी जमीन पर प्रॉपर्टी डीलरों की प्लाटिंग, एक बीघा तालाब की जमीन पर हुआ था कब्जा, नगर पालिका, राजस्व टीम ने चलाया बुल्डोजर, बुल्डोजर से खाली कराई गई करोड़ों की जमीन, प्रशासनिक कार्रवाई से प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप, नगर पालिका क्षेत्र के चतुर्भुजपुर का मामला

➡रायबरेली- पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, पत्नी का किसी और से संबंध के शक में पीटा, पति की पिटाई से पत्नी की हालत नाजुक, आरोपी पति पर मुकदमा किया दर्ज, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡मेरठ- आग लगने से 6 लोगों की मौत, कपड़ा कारोबारी के घर में लगी थी आग, 5 बच्चों समेत एक महिला की मौत, आग की चपेट में फंसा रहा परिवार, घर में बच्चों के साथ थी महिलाएं, घटना के वक्त मुखिया घर में नहीं था, शॉर्ट सर्किट, सिलेंडर लीक से आग लगने की आशंका, लिसाड़ी गेट इलाके में लगी आग

➡झांसी- झांसी में क्लर्क ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, CMO समेत 3 कर्मचारियों पर लगाए आरोप, मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, फर्जी दस्तावेजों पर साइन का दबाव बताया, 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का भी आरोप, इनकार करने पर ड्यूटी बदले जाने की बात कही, प्रेमनगर थाना पुलिस जांच में जुटी, झांसी की प्रेमनगर थाने का मामला

➡झांसी- झांसी में लापता बच्चा सकुशल बरामद, खेलते समय अचानक गायब हुआ था, पुलिस ने चलाया सघन तलाश अभियान, दिनारा रोड के पास से मिला बच्चा, झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का मामला

➡हापुड़- ट्रक की टक्कर से होटल कर्मचारी की मौत, रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, लापरवाही से वाहन चला रहा था चालक, कर्मचारी त्रिलोक चंद की मौके पर मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के हाईवे का मामला

➡हल्द्वानी- रेलवे अतिक्रमण मामले में आज होगी सुनवाई, आज सुप्रीम कोर्ट मामले की करेगा सुनवाई, मामले को देखते हुए पुलिस, प्रशासन अलर्ट, बनभूलपुरा क्षेत्र के 80 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण, रेलवे की बनभूलपुरा क्षेत्र की जमीन पर बने 4300 भवन, अतिक्रमण हटाने की मांग पर लगातार SC में सुनवाई जारी

10
1023 views

Comment