logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिड़ावा में विधिक जागरूकता वैन रवाना: ग्रामीणों को कानूनी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी गई

पिड़ावा ताल्लुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी ने सोमवार को एक मोबाइल वैन को विधिक जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया। यह वैन पिड़ावा सहित कोटड़ी, हनोतिया और रूपखेड़ी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची।
इस मोबाइल वैन के माध्यम से 150 से अधिक ग्रामवासियों को विभिन्न कानूनी सेवाओं की जानकारी दी गई। इसमें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, नालसा जागृति योजना, नालसा संवाद योजना, मध्यस्थता, स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम और नि:शुल्क विधिक सहायता के प्रावधान शामिल थे।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई। साथ ही, निशुल्क कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई और जरूरतमंद लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई।
Aima media jhalawar


4
449 views

Comment