logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रील बनाने वाले पुलिसकर्मी हो जाएं सावधान अब सीधा सस्पेंड होंगे डीजीपी ने सीधा चेतावनी दे दिया है,,

*बिहार पुलिस महकमे में अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ड्यूटी के दौरान या पुलिस वर्दी पहनकर सोशल मीडिया के लिए रील्स और वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।*
*डीजीपी ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में संबंधित पुलिसकर्मी या सिपाही को तुरंत प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग की छवि से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*
*मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।*रिपोर्टर आशीष कुमार

28
1620 views

Comment