logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलने लगा है. लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है.

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदलने लगा है. लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है. वहीं कहीं-कहीं सुबह-शाम हल्की ठंडक के साथ दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी का एहसास भी शुरू हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा. पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में मध्यम से हल्का कोहरा छाया रह सकता है. दिन में आसमान साफ रहेंगे, तेज धूप खिलेगी अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. बात करें आगरा और मेरठ जिले की तो यहां पहले से ठंडक बढ़ी है.

वहीं, बदलता मौसम बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है. मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. ऐसे में डॉक्टरों ने सुबह-शाम घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, कि सुबह के समय ऊनी कपड़े पहनकर ही बाहर निकले.

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #budaun #ujhani #badaun #badaunnews #Headlines #BreakingNews #wheather @badaunharpalnews

1
0 views

Comment