logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सागर मध्य प्रदेश: समाजवादी पार्टी ने 10 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन कलेक्टर को सोंपा

सागर ग्रामीण जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सागर मध्य प्रदेश: समाजवादी पार्टी ने 10 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन कलेक्टर को सोंपा

सागर --समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश आठिया ने सागर जिले में खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था एवं जिले में अन्य व्याप्त जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को उद्घोषक ज्ञापन कलेक्टर सागर को सोंपा ज्ञापन में बताया गया है कि सागर जिले में आए दिन चोरी लूट हत्याओं जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं सागर में कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म हो चुकी है नरयावली विधानसभा बंडा विधानसभा में खुलेआम अवैध शराब सट्टा एवं जुआ का कारोबार चल रहा है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है बंडा विधानसभा के सोंरई ग्राम में स्थित मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से लगातार प्रदूषण फैल रहा है जिससे आसपास के ग्रामीणों को अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के चलते अनेकों मवेशी एवं मजदूरों की जान जा चुकी है फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों को मजदूरी के अनुसार मजदूरी नहीं दे रहा है और अतिरिक्त कार्य भी कराया जा रहा हैं जब मजदूरों के द्वारा मजदूरी मांगी जाती है तो उनसे लड़ाई झगड़ा और उनके साथ मारपीट की जाती है नरयावली विधानसभा की नगर परिषद कर्रापुर में आवास वितरण में एवं निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसकी जांच की जानी चाहिए साथ ही बीना विधानसभा के बस स्टैंड पर अवंती बाई की मूर्ति में भारी भ्रष्टाचार किया गया है मूर्ति नकली लगाई गई है जिसकी जांच की जानी चाहिए साथ ही समाजवादी पार्टी ने बुजुर्गों व विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशि बढ़ाने की मांग की एवं जो लाडली बहनाओं में महिलाएं रह गई है उनके फार्म भरवाए जाएं इसी देवरी नगर में अवैध कॉलोनीयो का कारोबार बहुत तेजी से चल रहा है अतः अवैध कॉलोनी की जांच की जाए तरह से सागर जिले में व्याप्त अन्य समस्याएं भी ज्ञापन में शामिल है ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्ता डॉ आसिफ अली प्रदेश सचिव, हेमराज लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रगति मानव कल्याण परिषद ,रामकली रैकवार जिला अध्यक्ष महिला सभा ,साहिल यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सुंदर लाल यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, बाबूलाल रैकवार जिला महासचिव ,बसीर गनी जिला उपाध्यक्ष, त्रिलोक जोगी मीडिया प्रभारी ,सुरेंद्र यादव विश्वविद्यालय अध्यक्ष छात्र सभा, अखिलेश लोधी जिला अध्यक्ष प्रगति मानव कल्याण परिषद, निर्मला कोरी, प्रियंका रैकवार ,सरोज रानी ,ममता आदि के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
AIMA मीडिया नेटवर्क सागर से संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
Mob 7582995977

4
968 views

Comment