logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवरी में जनसुनवाई मंगलवार को ➡️ कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

➡️ देवरी में जनसुनवाई मंगलवार को

➡️ कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी रहेंगे मौजूद

सागर जिले के देवरी विकासखंड में 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी जिसमें कलेक्टर श्री संदीप जी आर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है। विशेष जनसुनवाई दोपहर 12 बजे से आरंभ की जाएगी।

आमतौर पर ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय (सागर) के आना पड़ता है। देवरी में इस शिविर के आयोजन का अर्थ है कि मौके पर ही शिकायतों की जांच कर उनका समाधान किया जाएगा। यहां वृद्ध, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो जिला मुख्यालय नहीं जा सकते, वे अपने ही क्षेत्र में कलेक्टर से मिल सकेंगे।

चूंकि कलेक्टर के साथ जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे, इसलिए विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। राजस्व विभाग के अंतर्गत सीमांकन, नामांतरण और पट्टा संबंधी मामले, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के तहत पीएम आवास योजना, मनरेगा और गांव की बुनियादी सुविधाएं (सड़क, नाली), खाद्य विभाग के अंतर्गत राशन कार्ड, राशन वितरण आदि इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अंतर्गत पेयजल और नल-जल योजना से जुड़े कार्य, महिला एवं बाल विकास के तहत लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और आंगनवाड़ी से जुड़ी सेवाएं जैसे अन्य सभी प्रकार की जनसुनवाई मौके पर समाधान सहित होगी।

AIMA मीडिया नेटवर्क सागर से संवाददाता सोनू प्रजापति की रिपोर्ट
Mob 7582995977

10
667 views

Comment