logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 अंतर्गत फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन संपन्न

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अंतर्गत फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सम्पन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

जिले की 06 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,83,118 मतदाता पंजीकृत

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटो निर्वाचक नामावली की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।

बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की समस्त कार्यवाही संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से संपादित की गई है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विधानसभा क्षेत्र 03 सबलगढ़ में 2,28,023, विधानसभा क्षेत्र 04 जौरा में 2,50,405, विधानसभा क्षेत्र 05 सुमावली में 2,38,327, विधानसभा क्षेत्र 06 मुरैना में 2,19,548, विधानसभा क्षेत्र 07 दिमनी में 2,21,015 तथा विधानसभा क्षेत्र 08 अंबाह में 2,25,800 मतदाताओं सहित जिले में कुल 13,83,118 मतदाताओं का विवरण वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली के आधार पर मैप किया गया। आयोग के निर्देशानुसार जिन मतदाताओं अथवा उनके परिवार के सदस्यों का नाम वर्ष 2003 की नामावली में अंकित नहीं पाया गया, उन्हें “नो मैपिंग” श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जांगिड़ ने बताया कि जिले में कुल 1,898 मतदान केन्द्र स्थापित हैं, जिनके लिए 1,898 बीएलओ तथा 174 बीएलओ सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केन्द्रों की संख्या सबलगढ़ में 285, जौरा 340, सुमावली 322, मुरैना 360, दिमनी 290 तथा अंबाह 301 है।

बैठक में कलेक्टर ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग की सराहना करते हुए आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण की कार्यवाही को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Election Commission of India

31
746 views

Comment