logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएलसीसी बैठक में कलेक्टर के निर्देश: मिशन मोड में काम कर 15 मार्च तक लक्ष्य हासिल करें

डीएलसीसी बैठक में कलेक्टर के निर्देश: मिशन मोड में काम कर 15 मार्च तक लक्ष्य हासिल करें

बैंकर्स सक्रियता से करें कार्य, पात्र हितग्राहियों को मिले योजनाओं का लाभ

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने समस्त बैंकर्स को निर्देशित किया है कि वे प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राथमिकता के साथ कार्य करें तथा आगामी 15 दिनों तक मिशन मोड में रहकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही से ही मुरैना अग्रणी रहेगा।कलेक्टर सोमवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (डीएलसीसी) की बैठक ले रहे थे।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, आयुक्त नगर निगम सहित पशुपालन, उद्योग, उद्यानिकी एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, सावित्रीबाई फुले, बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, डॉ. अंबेडकर एवं संत रविदास सहित अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे तथा उपलब्ध बजट का समय पर उपयोग हो, इसके लिए बैंकर्स सक्रियता से कार्य करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि बैंकर्स 15 मार्च तक निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें तथा आवेदनों को केवल आवश्यक कमियों की स्थिति में ही निरस्त किया जाए, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh

42
1146 views

Comment