logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्यावरण सेना प्रमुख ने जल सुनवाई का आयोजन किया

23/02/2026
लालगंज, प्रतापगढ़ । लक्ष्मणपुर ब्लॉक के हंडौर शेखपुर में जल संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड वॉटर एवार्ड विजेता और पर्यावरण सेना के प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने ग्रामीणों के साथ जल सुनवाई कर लोगों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया।इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए गांव वासियों को जागरुक किया।अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जल ही जीवन है, और इसके संरक्षण से ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। हमें पानी का सही उपयोग करने की आवश्यकता है और साथ ही इसकी बचत के उपायों को अपनाने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त अजय क्रांतिकारी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से रामकिशोर और राजेन्द्र कोरी के हैंडपंपों की खराब स्थिति और पानी की टंकी के संचालन में आ रही समस्याओं का उल्लेख किया। उन्होंने जल निगम के अधिशाषी अभियंता और एडीओ पंचायत लक्ष्मणपुर सुभाष सिंह से समस्याओं को शीघ्र सुलझाने की अपील की।जल सुनवाई के दौरान गांव वालों ने प्लास्टिक की उपयोगिता पर अंकुश लगाने और जल संरक्षण करने का संकल्प लिया । इस मौके पर रंजन कुमार, विनोद कुमार, अंजलि कोरी सत्यराज, मुन्ना कोरी मो.आरिफ अन्य लोग रहे

5
1046 views

Comment