कृषि वैज्ञानिकों ने ग्राम खड़रिया में मधुमक्खी पालन हितग्राहियों को व्यवसाय की बारीकियों से कराया अवगत
कृषि वैज्ञानिकों ने ग्राम खड़रिया में मधुमक्खी पालन हितग्राहियों को व्यवसाय की बारीकियों से कराया अवगत
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र, मुरैना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह यादव ने गुरुवार को ग्राम खड़रिया तथा मधु संग्रहण केन्द्र पहाड़गढ़ का भ्रमण किया।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि मधुमक्खी पालन कृषकों के लिए अत्यंत लाभकारी व्यवसाय है। उन्होंने कृषकों को इसकी बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हनी बॉक्स में रानी मधुमक्खी (क्वीन) की पहचान कर अलग करना, मधुमक्खियों को उचित फीडिंग देना, शहद कब और किस प्रकार निकालना है तथा हनी बॉक्स को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते समय किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।
मधु संग्रहण केन्द्र पर शहद की प्रेसिंग के दौरान नमी का स्तर कितना होना चाहिए, इस सहित अन्य तकनीकी विषयों पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh