क्षीरधारा योजना के तहत जिले के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
क्षीरधारा योजना के तहत जिले के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश भार्गव की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिले के सभी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को क्षीरधारा ग्राम योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह योजना मुरैना जिले के सभी ग्रामों में लागू की जा रही है तथा इसे तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। योजना के प्रथम चरण में जिले के 130 ग्रामों का चयन किया गया है। इन चयनित ग्रामों में विभाग के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों द्वारा पशुपालकों तथा उनके पशुओं की जानकारी एप के माध्यम से दर्ज की जाएगी।
इस अवसर पर विभाग के उपसंचालक डॉ. बी.के. शर्मा, एबीपीओ डॉ. अमित अग्रवाल, जिला नोडल अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. गणेश गोयनर, डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. नीरू यादव, डॉ. राहुल पाराशर सहित समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh