logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती प्रशिक्षण संपन्न

12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती एवं धूपबत्ती प्रशिक्षण संपन्न

सेंट आरसेटी मुरैना द्वारा जनपद मुरैना के ग्राम रसीलपुर में आयोजित 12 दिवसीय घरेलू अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन श्री ए.के. शर्मा एवं श्रीमती ज्योति शर्मा द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री भगवान सिंह ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा उन्हें प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए स्व-रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यालय सहायक श्री दीपक शाक्य एवं अटेंडर श्री घनश्याम जाटव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण का लाभ उठाया। भविष्य में स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

49
1491 views

Comment