नवांकुर संस्था ने कराया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
नवांकुर संस्था ने कराया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में विभिन्न बीमारियों का मरीजों का किया इलाज
नवांकुर संस्था बाबू बाबा शिक्षा प्रसार एवं जन कल्याण समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विकासखण्ड सबलगढ़ की ग्राम पंचायत कठघर के ग्राम भिलसैंया का पुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की सबलगढ़ विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती वंदना सगर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मयंक उपाध्याय, सीएचओ श्रीमती रानी राठौर, नर्सिंग ऑफिसर कु. मोनिका सोंधिया सहित लगभग डेढ़ सैकड़ा मरीजों का बीपी, वजन, लम्बाई और डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया, वहीं दवाइयां वितरित की गई।
इसके साथ ही स्वस्थ रहने हेतु आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर में मरीजों को सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द, फोड़े फुन्सियां, दाद, खाज-खुजली आदि रोगों का इलाज किया गया। 10-19 आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियों की लम्बाई एवं वजन के आधार पर बीएमआई परीक्षण कर कम एवं अधिक वजन वाले किशोर एवं किशोरियों को पोषण संबंधी परामर्श दिया गया। इस अवसर सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, सभी मेंटर्स तथा बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं और एकल विद्यालय की आचार्य कु. शिवानी सोलंकी आदि सभी का भरपूर सहयोग रहा। शिविर में आए मरीजों ने भी शिविर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविर होते रहने चाहिए। इन शिविरों के आयोजन से महिलाएं, गरीब, वृद्ध और असहाय लोगों को भी आसानी से इलाज मिल जाता है। सभी सीएमसीएलडीपी छात्रों के द्वारा व्यवस्थाओं में भरपूर सहयोग किया गया। शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका नवांकुर संस्था प्रभारी धर्मेंद्र राठौर व सह प्रभारी श्री धीरज जादौन की रही।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh