logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली से पूर्व वेतन भुगतान को लेकर PSPSA शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र


बहराइच में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन-PSPSA की जनपद इकाई ने होली के त्योहार से पहले शिक्षकों के समय पर वेतन भुगतान की मांग की है। संघ ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी /वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) को संबोधित एक पत्र भेजा,पत्र में PSPSA संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में होली का त्योहार पड़ रहा है, ऐसे में कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना बेहद आवश्यक है। उन्होंने मांग की है कि फरवरी माह का वेतन इसी माह के अंत तक जारी कर दिया जाए, ताकि कर्मचारी और उनके परिवार बिना किसी आर्थिक परेशानी के त्योहार मना सकें।

57
2662 views

Comment