logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिव्यांग सेवा समिति पाली का प्रतिनिधि मण्डल मिला केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से, दिव्यांग स्कूटी योजना बंद कर उसकी राशि दिव्यांगों को देने का आश्वासन

दिव्यांग सेवा समिति पाली का प्रतिनिधि मंडल मिला केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से।
पाली - रविवार को जेतारण प्रवास पर आये सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से दिव्यांग सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष बुद्धाराम पन्नूसा सोजत के नैतृत्व जेतारण में भेंटकर दिव्यांगों की गंभीर समस्याओं से अवगत करवाया। जिसमें बताया कि दिव्यांग स्कूटी योजना और दिव्यांग आरक्षण योजना का लाभ समर्थ और प्रभावशाली लोग फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर दिव्यांग जनों के अधिकारो पर डाका डाल रहे हैं। जिससे वास्तविक अधिकार रखने वाले गरीब दिव्यांग जनों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। इसलिए यह योजना बंद कर इस योजना के मंद में व्यय की जा रही करोड़ों रुपए की राशि दिव्यांग जनों की पेंशन बढ़ाने में की जावे।
मंत्री महोदय ने प्रतिनिधि मण्डल की मांग को ध्यान से सुनकर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि स्कुटी योजना बंद कर इसके मंद में व्यय की जा रही राशि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर सम्मान रूप से वितरण की जायेगी जिससे हर दिव्यांग को इसका लाभ मिल सकेगा। मंत्री गहलोत ने कहां कि सरकार दिव्यांग जनों के साथ है। हम और आप सब मिलकर दिव्यांग जनों को स्वावलंबन और समाज का मुख्य अंग बनाकर विकसित भारत के रूप में सहयोग करेंगे। सरकारी नोकरी में दिव्यांग कोटा 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का आश्वासन दिया है। इसपर दिव्यांग सेवा समिति पाली की और मंत्री गहलोत का पुष्पमाला पहनाकर बहुमान कर आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धाराम पन्नूसा सोजत, सोजत ब्लाक अध्यक्ष हेमन्त कुमार मेघवाल गुडा श्यामा, रोहट ब्लाक अध्यक्ष बीजाराम पटेल सोनाई लाखा, लक्ष्मण सिंह कुंडावास, ओमप्रकाश बिट्टू, सरीफ खान इन्द्रा की ढाणी, वागाराम देवासी सज्जनपुरा सहित कई जने मौजूद रहे।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

4
710 views

Comment