logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न, मोटर दुर्घटना दावों के निस्तारण पर जोर

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री-ट्रायल बैठक सम्पन्न, मोटर दुर्घटना दावों के निस्तारण पर जोर

जयप्रकाश त्रिपाठी
जिला संवाददाता
सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन एवं अधिकाधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सिद्धार्थनगर में प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय श्री अरविन्द राय, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने की।
यह बैठक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक में मोटर दुर्घटना से संबंधित लंबित क्लेम याचिकाओं के अधिकाधिक निस्तारण पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में श्री अरूण कुमार (चतुर्थ), सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर सहित विद्वान अधिवक्तागण—श्री सम्पूर्णानन्द बक्शी, श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी, श्री संजय कुमार दूबे, श्री असगर अली, श्री इम्तियाज अली, श्री अजय कुमार यादव एवं श्री राजीव पाठक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
अध्यक्षता करते हुए श्री अरविन्द राय ने कहा कि जिन मामलों में समझौते की संभावना है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं संबंधित पक्षकारों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि लोक अदालत के माध्यम से त्वरित, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है।
प्री-ट्रायल बैठक में विवादित बिंदुओं, संभावित सेटलमेंट, बीमा दायित्व एवं आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता पर विचार-विमर्श किया गया। सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई कि वे 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में समय से उपस्थित होकर अधिकाधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग करें।

27
1493 views

Comment