logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

200 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश

200 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए निर्देश

जयप्रकाश त्रिपाठी, जिला संवाददाता सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, 23 फरवरी 2026। जनपद के जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन ने सोमवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन 200 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं स्वीकृत लागत से संबंधित बिंदुओं की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से स्वीकृत स्टीमेट का अवलोकन किया तथा कार्यदायी संस्था से निर्माण की अद्यतन प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि एमबीबीएस की छात्राओं के लिए 1778.83 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है।
निरीक्षण के समय प्लिंथ बीम की ढलाई का कार्य प्रगति पर पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया सहित संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

1
316 views

Comment