logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पकड़ी में बन रहे पार्क का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

पकड़ी में बन रहे पार्क का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश, झूले व एक्सरसाइज उपकरण लगाने को कहा

जयप्रकाश त्रिपाठी
जिला संवाददाता, सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, 23 फरवरी 2026। जनपद के जिलाधिकारी Shivsharanappa G N ने नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी में निर्माणाधीन पार्क का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर मानक के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं, ताकि स्थानीय नागरिकों को शीघ्र बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी ने पार्क को बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए उपयोगी बनाने पर बल देते हुए झूले तथा व्यायाम उपकरण लगवाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, संबंधित अवर अभियंता (जेई) एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

0
368 views

Comment