logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

✈️ रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, 7 लोग थे सवार रांची | चतरा | दिल्ली

झारखंड से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस विमान चतरा जिले में क्रैश हो गया। हादसा चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास जंगल में हुआ।
🕒 उड़ान और संपर्क टूटने का समय
एयर एंबुलेंस ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी
7:34 बजे कोलकाता एरिया कंट्रोल से आखिरी संपर्क हुआ
इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया
8:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय किया गया
👥 विमान में कौन-कौन थे सवार
एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे—
1 गंभीर मरीज
1 डॉक्टर
1 पैरामेडिक / नर्स
2 मरीज के परिजन
1 पायलट
1 को-पायलट
✈️ विमान की जानकारी
विमान: बीचक्राफ्ट C90 (BE9L)
रजिस्ट्रेशन नंबर: VT-AJV
ऑपरेटर: रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि.
उद्देश्य: मेडिकल इवैक्यूएशन फ्लाइट
🚨 राहत एवं बचाव कार्य
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर चतरा जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
🏛️ DGCA का बयान
डीजीसीए के अनुसार—
यह एक मेडिकल इवैक्यूएशन फ्लाइट थी
विमान में 7 लोग सवार थे, जिनमें 2 क्रू मेंबर शामिल
हादसे की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम भेजी जा रही है
विस्तृत जानकारी जांच के बाद साझा की जाएगी
📌 खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

14
268 views

Comment