logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामपुर (प्रयागराज) — जनहित अस्पताल में ADM सिटी व CMO का औचक निरीक्षण

रामपुर स्थित Janhit Hospital में आज प्रशासन की टीम द्वारा औचक निरीक्षण (चेकिंग अभियान) चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व  ADM सिटी, प्रयागराज और CMO (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज) ने संयुक्त रूप से किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने वार्डों, पंजीकरण काउंटर व दवा कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हालांकि, चेकिंग अभियान के चलते कुछ समय के लिए अस्पताल की सामान्य कार्यप्रणाली प्रभावित रही, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों ने लंबा इंतजार होने की वजह से अपना टोकन वापस कर दिया और इलाज के लिए अगले दिन आने की बात कही।

8
5791 views

Comment