logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिकायत IGRSपोर्टल,ऑफलाइन,1076 में कोई भी कारवाही न करना और विभाग के अधिकारी द्वारा गुमराह करके IGRS पोर्टल में गलत रिपोर्ट लगा करके

सेवा में
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय
जनपद -बस्ती
विषय:- ग्राम अरजानीपुर में शिकायत कर्ता के शिकायत IGRSपोर्टल,ऑफलाइन,1076 में कोई भी कारवाही न करना और विभाग के अधिकारी द्वारा गुमराह करके IGRS पोर्टल में गलत रिपोर्ट लगा करके IGRS पोर्टल के माध्यम को रोका जा रहा है जिसमे उत्तर प्रदेश शाशन को नाकामी की और प्रदर्शित करता है न्याय के बजाय शिकायत करता को अपराधी बना दिया जाता है इसका सिर्फ एक ही कारण है विभाग के अधिकारी द्वारा सही से जांच को न करना और सही बात को न दिखाना और भरस्टचारी के लालच में गलत रिपोर्ट को लगाना ऐसे अधिकारी समाज के भभिस्य को अंधकार में कर रहे है इन अधिकारियो पर कठोर से कठोर कारवाही कर न्याय दिलवाने के सन्दर्भ में-------
महोदय,
सदर अवगत करवाना है की ग्राम अरजानीपुर में चकरोड में आरसीसी निर्माण करके चौड़ा कर देने की सूचना हम शिकायत कर्ता के द्वारा कई बार बार बार डीएम बस्ती,SDM हर्रैया,तहसीलदार हर्रैया,हल्का लेखपाल विजय कुमार मौरिया, BDO ब्लॉक परसरामपुर को दिया गया था लेकिन सभी विभागों ने IGRS और ऑफलाइन और 1076 के शिकायतों में गलत जानकारी देकर के गलत रिपोर्ट प्रेरित कर दिया गया है जिसमे कही न कही भरस्टचारी का मामला समलित है क्यों की बार बार शिकायत पर बार बार गलत रिपोर्ट को दिखाना ये आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे है और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता और नेता पर गंभीर दाग उपरोक्त विभाग के अधिकारियो के जरिये लगाया जा रहा है आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी के एलान को सुनकर हमारे द्वारा ये शिकायत किया गया था की न्यायमिलेगा पर यहाँ पर न्याय नहीं मिला जब की इससे हमें गांव में काफी सारे जनि दुश्मन मिल गए जो की आये दिन हमें कही न कही जान से मारने से लेकर फर्जी तरीके से मुक़दमा लिखवाने का बेहत प्रयाश किया जा रहा है |

जब की
अत्यंत गंभीर प्रश्न यह की----

1-जब शिकायत कर्ता द्वारा बताया गया की चेकरोड गाटा संख्या -६२० की चौड़ाई एक लठ्ठा है।
२-जब शिकायत कर्ता के शिकायत के आधार पर कारवाही क्यों नहीं किया गया है।
३-जब लेखपाल के द्वारा लगाए गए एक भी रिपोर्ट में कही भी चौड़ाई का जिक्र नहीं किया गया है।
४-जब लेखपाल के द्वारा लगाए गए एक भी रिपोर्ट में कही भी चौड़ाई को क्यों नहीं प्रदर्शित किया गया है।
५-जब शिकायत कर्ता द्वारा 1076 पर चेकरोड गाटा संख्या -६२० पैमाइश का शिकायत किया गय था।
६-जब शिकायत पर पैमाइश किया गया था तो उसके आधार पर प्रधान द्वारा कार्य क्यों नहीं करवाया गया।
७-जब डीएम बस्ती द्वारा सम्बंधित विभाग को आदेश किया गया की जांच कर नियमानुसार कारवाही किया जाए।
८-जब SDM,तहसीलदार द्वारा लेखपाल को आदेश किया गया की जांच कर नियमानुसार कारवाही किया जाए।
९-जब डीएम बस्ती, SDM हर्रैया,तहसीलदार हर्रैया,हल्का लेखपालविजय कुमार मौरिया, BDO ब्लॉक परसरामपुर के
आदेश पर भी ग्राम प्रधान द्वारा इसका पालन क्यों नहीं किया गया।
१०-जब शिकायत कर्ता के द्वारा ही बार बार शिकायत किया जा रहा था तो शिकायत कर्ता को ही
पुलिस क्यों बार बार पकड़ कर ले जाती थी।
११-इतना सब कुछ होने के बाद ही उपरोक्त विभागीय द्वारा उचित कारवाही क्यों नहीं किया गया
जिसके कारण आज भी शिकायत किया जा रहा है।

आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी कही न कही शाशन और प्रशाशन द्वारा हमारे साथ गलत करके हमको आप से दूर करने की कोशिश किया जा रहा है माननीय हमारे द्वारा आपको बताया जा रहा है की एक यही कारण है की जिला बस्ती में बीजेपी नहीं आ पाई है क्यों की जिला बस्ती ही एक ऐसा जिला है की जो सबसे ज्यादा भस्ट है यहाँ सबसे जायदा भ्रस्टाचारी लोग है इस जिले में सुधार लाना बहुत ही जरुरी है जिससे गरीब और असहाय लोगो को न्याय मिल सके जो की आपके शिवाय और कोई नहीं कर सकता है।

उपरोक्त शिकायत पर कठोर कारवाही किया जाना बहुत ही जरुरी हो गया है टीम गठित उच्च अस्तरीय जांच करवाया जाय जिससे हमें न्याय मिल सके |

हमारी समस्या को पहले सही से सुना जाय फिर इसको संज्ञान में लेकर और विचार करके हमें न्याय दिलवाया जाए जो की हमारा अधिकार है हमें हमारे अधिकार से बंचित न किया जाए और न ही हमें अंधकार में रक्खा न जाए |

अत : आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी कृप्या इस जानकारी को संज्ञान में लेने की कृपा करे जिससे शिकायत करने पर न्याय और मदद मिल सके |
प्रार्थी
अभिषेक गुप्तापुत्र नन्दू राम गुप्ता

56
1105 views

Comment