logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संगीत साधना एवम साहित्य सोसायटी की प्रथम प्रवेश वर्षगांठ पर आयोजन होगा।

संगीत साधना की प्रथम प्रवेश वर्षगांठ पर होगा आयोजन


रिपोर्टर -
भगवानदास शाह
जिला बुरहानपुर मध्यप्रदेश


होलिका गीतो पर विशेष प्रस्तुति होगी
बुरहानपुर।एक मार्च को सभी गायक कलाकारों द्वारा होली गीतो पर शानदार प्रस्तुति के साथ ही केक काट कर उत्साह भरे वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
एक मार्च 2025 को संस्था को पुराना आयुर्वेदिक परिसर में स्थान परिवर्तित किया था उस दिन से निरंतर कई कार्यक्रम एवं आयोजन
नियमित होते चले आ रहे है ,नवीन वर्ष में भी इस से अधिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही हैं। कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा,सभी सदस्य रंगबिरंगे वस्त्र परिधान कर उपस्थित होंगे,साथ ही फाग सिंगिंग एवं कुछ हास्य कवि भी प्रस्तुति देंगे,
संस्था अध्यक्ष विलास गोसावी ने बताया कि निरंतर सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो रही हैं
एवं सदस्य निरंतर प्रशिक्षण अभ्यास सप्ताह में दो बार कर रहे हैं।साथ ही शानदार आयोजन से भी जिले के संगीत प्रेमी श्रोताओं को लाभ मिल रहा है
हमारा प्रयास भी यही है कि हम इस को और आगे प्रगति कर बढ़ाए।
कार्यक्रम हेतु सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, साहित्यकार, पत्रकार,डॉक्टर, गायक कलाकारों को विशेष आमंत्रित किया गया है।

5
199 views

Comment