logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न, 66.30% मतदान दर्ज

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न, 66.30% मतदान दर्ज
📸 फोटो
पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से सभी मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार कुल 66.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसमें पुरुष मतदान प्रतिशत 67.61 प्रतिशत तथा महिला मतदान प्रतिशत 65.01 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक मतदान मतदान केंद्र संख्या 21/01, प्राथमिक विद्यालय बल्लभपुर (पूर्वी भाग) में 86.24 प्रतिशत दर्ज किया गया।
पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या हिंसा की सूचना प्राप्त नहीं हुई। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सूक्ष्म प्रेक्षक के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई।मतपेटिका एवं मजबूत कक्ष व्यवस्था
सभी मतदान केंद्रों से मतदान दल मतपेटिका के साथ वापस लौट रहे हैं। मतपेटिकाओं को बाजार समिति, पाकुड़ स्थित मजबूत कक्ष में सीलबंद कर सुरक्षित रखा जाएगा, जिसे मतगणना तिथि 27 फरवरी 2026 को खोला जाएगा।
आगामी कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित है—
📅 24 फरवरी 2026, प्रातः 11:00 बजे — बाजार समिति, पाकुड़ में पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी की समीक्षा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में की जाएगी।
📅 27 फरवरी 2026, प्रातः 08:00 बजे से — मतगणना प्रारंभ होगी।
मतगणना परिसर में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा दूरभाष ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा जागरूक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से लोकतंत्र का यह महापर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

8
101 views

Comment