logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रहली विकासखंड में संतोष गुड़ारे बने ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षकों ने किया अभिनंदन राज्य शिक्षा संघ मध्य प्रदेश के जिला सागर अंतर्गत रहली विकासखंड में श्री स

रहली विकासखंड में संतोष गुड़ारे बने ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षकों ने किया अभिनंदन
राज्य शिक्षा संघ मध्य प्रदेश के जिला सागर अंतर्गत रहली विकासखंड में श्री संतोष कुमार कुर्मी गुड़ारे को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शिक्षकों द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गढ़ाकोटा के पथरिया रोड स्थित वृंदावन पैलेस में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल भार्गव (पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक, रहली) ने नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवीन शिक्षक संवर्ग की वर्ष 1998 से वर्तमान तक की भर्ती प्रक्रिया तथा पेंशन संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से इस विषय पर बात करने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा के पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश लहरिया उपस्थित रहे। वहीं राज्य शिक्षा संघ मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष श्री आर. डी. अहिरवार ने अपने उद्बोधन में नवीन पेंशन योजना के संबंध में जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री शंकर लाल कोरी सहित अनेक शिक्षक—राज किशोर कुर्मी, नितिन सोनी, अनुज पटेल, संतोष कोरी, परमेश्वर अहिरवार, बद्री दुबे, हेमराज कोरी, चंद्रशेखर खरे, गोकुल दुबे, मुन्नालाल पटेल, जितेंद्र सिंह, आशीष वर्मा, जयकांत खरे, यशवंत पटेल, हरगोविंद पांडे, प्रेम नारायण कुर्मी, लीलाधर जाटव, नन्हेंलाल अहिरवार, प्रकाश पटेल, विजय जरौलिया, राकेश कुर्मी, मलखान सिंह सहित रहली विकासखंड के 300 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में वृंदावन पैलेस के संचालक श्री लहरिया जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2
78 views

Comment