सादगी व आत्मीयता से मनाया कैंट विधायक अमित अग्रवाल का जन्मदिवस - विधायक बोले कार्यकर्ताओं का स्नेह ही उपहार
मेरठ - मेरठ में श्री अमित अग्रवाल जी का जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शुभकामनाओं, स्नेह एवं आशीर्वाद के लिए श्री अमित अग्रवाल जी ने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
माननीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्री सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी, महापौर श्री हरिकांत अहलूवालिया एवं एमएलसी श्री धर्मेंद्र भारद्वाज सहित अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि, सहयोगी एवं कार्यकर्ता उनके निजी निवास स्थान पर पहुंचे और केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री अमित अग्रवाल जी के जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व एवं सक्रियता क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
श्री अमित अग्रवाल जी ने सभी के स्नेह, विश्वास और समर्थन को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि वे सदैव जनहित एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक कवि मनमोहन भल्ला व सहसंयोजक प्रमोद आर्टिस्ट द्वारा भी साधुवाद प्रेषित किया गया
इस अवसर पर पार्षद श्री अजय गुप्ता, श्री संजीव रस्तोगी, श्री राजदीप गुप्ता, श्री नीरज मित्तल, श्री गणेश अग्रवाल, श्री राजेश खन्ना, श्री संजय त्रिपाठी, श्री सौरभ गौर, श्री वासु भारद्वाज, श्री शुभम तिवारी, श्री भरत शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री भोपाल प्रजापति, मंडल अध्यक्ष श्री अशोक सबलोक, मंडल अध्यक्ष श्री विजय सोनकर, मंडल अध्यक्ष श्री गौरव हुरिया, मंडल अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग विश्नोई, पार्षद श्री उत्तम सैनी, पार्षद श्री हर्षपाल, पार्षद श्री विक्रांत ठाकुर सहित अनेकों युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।