logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*लातेहार में कुम्हार संघ की जिला कमेटी का गठन व होली मिलन समारोह 1 मार्च को* लातेहार । आगामी 1 मार्च को लातेहार में अखिल भारतीय कुम्हार महासंघ के तत्

*लातेहार में कुम्हार संघ की जिला कमेटी का गठन व होली मिलन समारोह 1 मार्च को*

लातेहार । आगामी 1 मार्च को लातेहार में अखिल भारतीय कुम्हार महासंघ के तत्वावधान में जिला कमेटी गठन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित होगा। इस अवसर पर बरवाडीह प्रखंड के प्रजापति (कुम्हार) समाज के सभी सम्मानित पुरुषों एवं महिलाओं से सादर अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में निवास करने वाले समाज के लोग अपनी सुविधा अनुसार - बाइक, ट्रेन या अन्य उपलब्ध माध्यम से लातेहार पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम में जिला कमेटी का गठन किया जाएगा, साथ ही होली मिलन समारोह के माध्यम से आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का प्रयास है। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

धन्यवाद।
आपका
दीपक राज
अध्यक्ष, कुम्हार संघ, बरवाडीह

0
141 views

Comment